तिलहर/शाहजहांपुर
====
कृषकों को उपकरण,
चेक वितरण किए गए।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
कृषि अग्निकांड दुर्घटना योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा विधायक ने किसानों को अनुदान राशि के चेक और कृषि यंत्र वितरित किए।
मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय पर सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने अग्निकांड पीड़ित किसान खिरिया माल गांव के बिहारी को 30 हजार,सुरेंद्र सिंह को 3240,रामेश्वर को 30 हजार रुपए के चेक वितरित किए।इसी के साथ उपहार योजना के अंतर्गत किसान इसवाल मोहम्मद को एलईडी,बलदेव सिंह को पावर स्प्रेयर व सिउरा गांव के सतनाम सिंह को पावर डिवाइन हार्वेस्टर दिया।विधायक सलोना कुशवाहा ने इस दौरान क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि सरकार की सभी योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाना हम सभी की प्राथमिकता है।इस दौरान राजेश शर्मा,सौरभ गुप्ता रवि,अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।