धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा, रेलवे की टीम ने काटे चालान
दीपावली का त्यौहार नजदीक है। त्यौहार को लेकर ट्रेनों में अधिक भीड़ भाड़ चल रही है। ट्रेनों में चल रही भीड़भाड़ को लेकर गुरुवार को रेलवे की टीम के द्वारा अभियान चलाया गया। रेलवे की टीम के द्वारा आगरा ग्वालियर की ओर से आने वाली गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों को चेकिंग तुम के द्वारा पकड़ा गया।