धौलपुर: निजी रिसॉर्ट में इनवेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन, 31 निवेशकों के साथ लगभग ₹607 करोड़ के एमओयू का विनिमय
जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए बुधवार को सुन्दरम रिसोर्ट बाड़ी रोड़ धौलपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 के अन्तर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया। समिट में उद्यमियों के साथ समझौता ज्ञापनों का विनमय किया गया। समिट में राज्यमंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री ने किया संबोधित