धौलपुर: मांगरोल गांव में खेत की जुताई करते समय मेड़ कटने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर किया घायल
मनियां थाना क्षेत्र में सगे छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि सोमवार की रात को घायल ने अपने खेत की ट्रैक्टर से जोत कराई थी। रात में अंधेरे होने कारण छोटे भाई के खेत की कुछ मेड कट गई थी।