धौलपुर: सदर चौड़ाई पर ट्रकों में बजरी भरकर ले जा रहे 4 माफिया गिरफ्तार
ट्रकों में शातिराना तरीके से चंबल की अवैध बजरी भरकर और उसके ऊपर तिरपाल डालकर ले जा रहे 4 बजरी माफियाओं को धौलपुर शहर की सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही चम्बल बजरी से भरे 2 ट्रकों को भी जब्त किया है। इसके अलावा एस्कॉर्ट कर रही एक स्विफ्ट गाड़ी को भी जब्त किया है।मीणा ने बताया कि कुछ समय से बजरी माफियाओं द्वारा एमपी से ट्रकों में बजरी भरकर परिवहन की