ठेठईटांगर: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लाह उत्पादन का जायजा लिया, 50-100 एकड़ के क्लस्टर पर दिया जोर
सिमडेगा: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को 4 बजे जलडेगा के कोनमेरला व ठेठईटांगर के कहुपानी गांव पहुंचकर लाह उत्पादन का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से संवाद कर समय पर बीहन उपलब्ध कराने और 50-100 एकड़ के क्लस्टर विकसित करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि कुसुम, बेर व पलाश पर लाह उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी और जंगल क्षेत्र में पलायन कम होगा।