सुबह 9 बजे सिमडेगा में मसीही समुदाय ने राख बुधवार का पर्व मनाते हुए चालीसा काल की शुरुआत की। संत अन्ना महागिरजाघर सहित विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा और प्रार्थना हुई। धर्मगुरुओं ने उपवास, परहेज, दान और आध्यात्मिक नवीनीकरण का संदेश दिया तथा गुड फ्राइडे की तैयारियां शुरू होने की जानकारी दी।