रेंगरिह थाना क्षेत्र के लट्टाखम्हन–कुड़पानी रोड पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मोहित बस और होंडा बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोनपाला निवासी अजू प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोज महली ने घायल को पुलिस जिप से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हेलमेट नहीं पहनने की बात कही।