बहराइच: छावनी स्थित पतंजली स्टोर के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया पीएम
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित है छावनी चौराहा स्थित पतंजलि स्टोर के पास 3 मई के मिले अज्ञात शव की शिनाख्त 72 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है जिसके बाद आज पुलिस ने शव का पीएम कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार शाम को बताया की शव की पहचान न होने पर उसके फोटोग्राफ़्स लेने के बाद शव का पीएम कराया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।