बहराइच: रंजीतपुर में मामूली विवाद पर बेटे और बहू ने मां को जमकर पीटा, महिला का इलाज जारी
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के रंजीतपुर में बेटे व बहु ने मिलकर अपनीमां को बेरहमी से पीटा। घायल महिला राजिया को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराइच लेकर आये। जहां भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। वही शिकायत पीड़ित महिला ने थाने में की, पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।