बहराइच: कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद के साथ हुई घटना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हमला, कहा- राजनीतिक रंग देकर छिपाई जा रही है घटना
बहराइच कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता की और इस दौरान उन्होंने पूर्व बहराइच सांसद पर हुए हमले को लेकर बहराइच सांसद पर ही तीखा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि घटना को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है और असल घटना को छिपाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह घटना पूर्व संसद पर हमला नहीं है।