बहराइच: दंदौली के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी ठोकर, तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
जिले के दंदौली गांव के पास बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए । जहां दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गम्भीर बनी हुई है।