बहराइच: सुजौली गांव में कुत्तों के झुंड ने बालिका पर किया हमला, बालिका की हालत गंभीर
बहराइच सुजौली की नसरीन मंगलवार की घर के बाहर जा रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका की चीख सुन दौड़े परिजनोंं ने डंडा फटकार कर कुत्तों को भगाया। हमले में गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजनोंं ने पीएचसी रुपईडीहा पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज जारी है।