बहराइच: माधवरामपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार और साइकिल सवार को मारी ठोकर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवरामपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों का इलाज जारी है।