बड़ी खबर: टिहरी में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, पहाड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचीं सवारियां! गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित!
टिहरी में बुधवार सुबह करीब 11:10 बजे बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुडोगी से आगे भोनाबागी से पहले बटखेम मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सीधे सामने पहाड़ से जा टकराई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर को एक्सल से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण यह तकनीकी खराबी आई। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि संबंधित हिस्से में हाल ही में वेल्डिंग करवाई गई थी। हालांकि, इन तकनीकी कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस पहाड़ से टकराने के कारण सड़क से नीचे खाई में जाने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन वाहनों की तकनीकी जांच और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यात्रियों की जिंदगी से जुड़े वाहनों की नियमित जांच कितनी गंभीरता से हो रही है?
#TehriGarhwal #BusAccident #UttarakhandNews #बड़ीखबर #टिहरीगढ़वाल #सड़कसुरक्षा #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 25, 2026