प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम शिव सहाय अवस्थी एक्शन मोड में दिखे। बुधवार सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी बंद मिलने और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के नदारद रहने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने फोन पर ही DIOS को जमकर फटकार लगाई और घोर लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित करने हेतु प्रमुख सचिव को पत्र लिखने की चेतावनी दी।