Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

श्रीराम विवाह महोत्सव: बारात #ramvivah #VivahPanchami #CultureDepartment #mptourism #ओरछा #JansamparkMP #niwari

776 views | Niwari, Madhya Pradesh | Nov 25, 2025

MORE NEWS

"विश्व स्तनपान सप्ताह" अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल निवाड़ी में "विश्व स्तनपान सप्ताह" (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम "स्तनपान को प्राथमिकता दें, सतत सहयोगी वातावरण बनाएं" रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।

स्तनपान के लाभ: शिशु के लिए यह बच्चे को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, रोगों से सुरक्षा देता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक है। माँ के लिए: प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, कैंसर (स्तन एवं अंडाशय) के खतरे को कम करना तथा परिवार नियोजन में मदद करना। स्वास्थ्य पर खर्च में कमी, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ समाज की नींव और सतत विकास में योगदान। प्राकृतिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

➡️जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना शुरू करें।
➡️शिशु के जन्म से 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें (ऊपर से पानी भी न दें)।
➡️6 माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें।
➡️माँ को पूर्ण सहयोग दें और स्तनपान को प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों से माँ और शिशु के लिए एक सहयोगी, आसान, सामान्य और सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #worldbreastfeedingweek #JansamparkMP #niwari

"विश्व स्तनपान सप्ताह" अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल निवाड़ी में "विश्व स्तनपान सप्ताह" (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम "स्तनपान को प्राथमिकता दें, सतत सहयोगी वातावरण बनाएं" रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। स्तनपान के लाभ: शिशु के लिए यह बच्चे को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, रोगों से सुरक्षा देता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक है। माँ के लिए: प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, कैंसर (स्तन एवं अंडाशय) के खतरे को कम करना तथा परिवार नियोजन में मदद करना। स्वास्थ्य पर खर्च में कमी, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ समाज की नींव और सतत विकास में योगदान। प्राकृतिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक। महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: ➡️जन्म के 1 घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना शुरू करें। ➡️शिशु के जन्म से 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें (ऊपर से पानी भी न दें)। ➡️6 माह के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें। ➡️माँ को पूर्ण सहयोग दें और स्तनपान को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों से माँ और शिशु के लिए एक सहयोगी, आसान, सामान्य और सम्मानजनक वातावरण बनाने का आह्वान किया गया। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #worldbreastfeedingweek #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन

हेरिटेज वॉक , बर्ड वाचिंग, वन विहार नेशनल पार्क से लेकर शिकारा की सैर तक: डेलीगेट्स के लिए अविस्मरणीय बना भोपाल

ब्रिक्स डेलीगेट्स ने की प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की सराहना
--
मध्यप्रदेश का दिल और 'झीलों की नगरी' भोपाल इन दिनों ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन का साक्षी बन रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन न केवल देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है, बल्कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः – हार्मनी फॉर ऑल’ की पावन भावना को भी जीवंत कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्राचीन परंपराओं को एक मंच पर पिरोना, कलात्मक सहयोग को बढ़ावा देना और पारंपरिक मानवीय मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

भोपाल की पर्यटन स्थलों एवं अनुभव ने ब्रिक्स डेलीगेट्स का मन मोह लिया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा अतिथियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। डेलीगेट्स ने हैरिटेज वॉक के माध्यम से भोपाल की ऐतिहासिक स्थल गौहर महल, इकबाल मैदान और ऐतिहासिक मोती मस्जिद के वास्तुशिल्प का अनुभव प्राप्त हुआ।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होते हुए, डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को सराहा और अपर लेक (बड़ा तालाब) में शिकारा की सैर का आनंद लिया। इसी दौरान बर्ड वाचिंग को उन्होंने अपने जीवन का एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बताया। भ्रमण के अगले चरण में, अतिथियों ने भोपाल के जीवंत बाज़ारों—चौक बाज़ार, नया बाज़ार और भोपाल हाट—में हस्तकला और स्थानीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखी। अपनी भारत यात्रा और विशेष रूप से भोपाल के हार्दिक आदर-सत्कार की प्रशंसा करते हुए डेलीगेट्स ने माना कि भोपाल न केवल अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए है, बल्कि यह मेहमाननवाज़ी के मामले में भी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक है।

भोपाल की यादें, सांस्कृतिक सेतु और आत्मीयता का संगम : महानिदेशक श्री हामिद मोस्तफवी

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक, श्री हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की अपनी यात्रा को एक 'बेहद खूबसूरत और यादगार' अनुभव बताया है। वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के उपरांत उन्होंने न केवल इस स्थल की प्राकृतिक विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व की सराहना की, बल्कि यहाँ की ज्ञानवर्धक जानकारी को भी अत्यंत सराहा। श्री मोस्तफवी ने भोपाल की सुंदरता और ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की समृद्ध वनस्पति और पक्षियों की विविधता पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए श्री मोस्तफवी ने कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद शब्दगत समानताएं, दोनों राष्ट्रों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने इन भाषाई संबंधों को दोनों देशों के बीच मैत्री का एक मजबूत सेतु बताया। भोपाल में मिले स्नेह और आतिथ्य से अभिभूत श्री मोस्तफवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यहाँ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी हृदय में सदा याद रहेगी।

मध्यप्रदेश आकर बहुत खुशी हुई -ईरान के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर

ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ने वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी हुई। वन विहार में पृथ्वी और हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी धरती और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहायक हैं, बल्कि इनका लाभ पूरी दुनिया को मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हम आयोजकों और इससे जुड़े सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

भोपाल भ्रमण करना मेरे लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव: श्री हाइिलिंग

चीन से आए श्री हाइिलिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने उनका मन मोह लिया है।  यहां भ्रमण करना उनके लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव रहा। यहां हमने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पक्षियों, सरीसृपों, बाघों और यहां की जैव विविधता के बारे में भी बहुत कुछ जानने का अवसर मिला। सबसे खास बात यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी और पेशेवर मार्गदर्शन रहा। स्थानीय मेजबानों ने जिस गर्मजोशी और समर्पण के साथ हमारा स्वागत किया, वह बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर के पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि सभी मध्यप्रदेश की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा का अनुभव अवश्य लें।

झीलों की नगरी के आतिथ्य, समृद्ध जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर ने वैश्विक मंच पर भारत की छाप को और अधिक प्रगाढ़ किया है। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की यह सराहना दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों का प्रमाण है। भोपाल की यह खूबसूरत यात्रा सभी डेलीगेट्स के हृदयों में सदैव एक अमिट छाप बनकर हमेशा ताजा रहेगी। यह आयोजन अंततः 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश को पूरी दुनिया में प्रसारित करने में पूर्णतः सफल रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism #JansamparkMP #niwari

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन हेरिटेज वॉक , बर्ड वाचिंग, वन विहार नेशनल पार्क से लेकर शिकारा की सैर तक: डेलीगेट्स के लिए अविस्मरणीय बना भोपाल ब्रिक्स डेलीगेट्स ने की प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की सराहना -- मध्यप्रदेश का दिल और 'झीलों की नगरी' भोपाल इन दिनों ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन का साक्षी बन रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन न केवल देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है, बल्कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः – हार्मनी फॉर ऑल’ की पावन भावना को भी जीवंत कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्राचीन परंपराओं को एक मंच पर पिरोना, कलात्मक सहयोग को बढ़ावा देना और पारंपरिक मानवीय मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है। भोपाल की पर्यटन स्थलों एवं अनुभव ने ब्रिक्स डेलीगेट्स का मन मोह लिया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा अतिथियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। डेलीगेट्स ने हैरिटेज वॉक के माध्यम से भोपाल की ऐतिहासिक स्थल गौहर महल, इकबाल मैदान और ऐतिहासिक मोती मस्जिद के वास्तुशिल्प का अनुभव प्राप्त हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होते हुए, डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को सराहा और अपर लेक (बड़ा तालाब) में शिकारा की सैर का आनंद लिया। इसी दौरान बर्ड वाचिंग को उन्होंने अपने जीवन का एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बताया। भ्रमण के अगले चरण में, अतिथियों ने भोपाल के जीवंत बाज़ारों—चौक बाज़ार, नया बाज़ार और भोपाल हाट—में हस्तकला और स्थानीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखी। अपनी भारत यात्रा और विशेष रूप से भोपाल के हार्दिक आदर-सत्कार की प्रशंसा करते हुए डेलीगेट्स ने माना कि भोपाल न केवल अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए है, बल्कि यह मेहमाननवाज़ी के मामले में भी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक है। भोपाल की यादें, सांस्कृतिक सेतु और आत्मीयता का संगम : महानिदेशक श्री हामिद मोस्तफवी अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक, श्री हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की अपनी यात्रा को एक 'बेहद खूबसूरत और यादगार' अनुभव बताया है। वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के उपरांत उन्होंने न केवल इस स्थल की प्राकृतिक विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व की सराहना की, बल्कि यहाँ की ज्ञानवर्धक जानकारी को भी अत्यंत सराहा। श्री मोस्तफवी ने भोपाल की सुंदरता और ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की समृद्ध वनस्पति और पक्षियों की विविधता पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए श्री मोस्तफवी ने कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद शब्दगत समानताएं, दोनों राष्ट्रों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने इन भाषाई संबंधों को दोनों देशों के बीच मैत्री का एक मजबूत सेतु बताया। भोपाल में मिले स्नेह और आतिथ्य से अभिभूत श्री मोस्तफवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यहाँ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी हृदय में सदा याद रहेगी। मध्यप्रदेश आकर बहुत खुशी हुई -ईरान के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार श्री अयूब देहघांकर ने वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी हुई। वन विहार में पृथ्वी और हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी धरती और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहायक हैं, बल्कि इनका लाभ पूरी दुनिया को मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हम आयोजकों और इससे जुड़े सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हैं। भोपाल भ्रमण करना मेरे लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव: श्री हाइिलिंग चीन से आए श्री हाइिलिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने उनका मन मोह लिया है। यहां भ्रमण करना उनके लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव रहा। यहां हमने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पक्षियों, सरीसृपों, बाघों और यहां की जैव विविधता के बारे में भी बहुत कुछ जानने का अवसर मिला। सबसे खास बात यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी और पेशेवर मार्गदर्शन रहा। स्थानीय मेजबानों ने जिस गर्मजोशी और समर्पण के साथ हमारा स्वागत किया, वह बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर के पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि सभी मध्यप्रदेश की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा का अनुभव अवश्य लें। झीलों की नगरी के आतिथ्य, समृद्ध जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर ने वैश्विक मंच पर भारत की छाप को और अधिक प्रगाढ़ किया है। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की यह सराहना दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों का प्रमाण है। भोपाल की यह खूबसूरत यात्रा सभी डेलीगेट्स के हृदयों में सदैव एक अमिट छाप बनकर हमेशा ताजा रहेगी। यह आयोजन अंततः 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश को पूरी दुनिया में प्रसारित करने में पूर्णतः सफल रहा है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण
--
नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण -- नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में रामराजा टीम, अछरु माता और तारामाई टीमें रहीं विजेता, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है - डिप्टी कलेक्टर 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी डीएटीसीसी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डीएटीसीसी एवं शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 निवाड़ी में किया गया। लिखित प्रश्न पत्र के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिले की छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इसके बाद नगर परिषद ऑडिटोरियम में ऑडियो-विजुअल राउंड आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के क्रम में प्रथम स्थान पर रामराजा टीम, द्वितीय स्थान पर अछरु माता टीम एवं तृतीय स्थान पर तारामाई टीम रही। उपविजेता टीमों में प्रथम स्थान पर शक्ति भैरों टीम, द्वितीय स्थान पर हरदौल टीम एवं तृतीय स्थान पर मां गिद्ध वाहिनी टीम रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी क्विज प्रतियोगिता सुश्री स्वाति सिंह ने कहा कि पर्यटन क्विज विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने जिले, प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिला ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और विद्यार्थियों को इसकी विरासत के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है। क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागियों को निरंतर अध्ययन एवं नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अरविंद रघुवंशी, लोकसेवा प्रबंधक श्री नितेश जैन, प्रबंधक श्री गिरीश मौर्य, प्रबंधक श्री प्रिंस शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश पटेरिया, क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी एवं प्राचार्य श्री वीके पुरोहित ने किया।

#jansamparkMP #niwari

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में रामराजा टीम, अछरु माता और तारामाई टीमें रहीं विजेता, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है - डिप्टी कलेक्टर -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी डीएटीसीसी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डीएटीसीसी एवं शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 निवाड़ी में किया गया। लिखित प्रश्न पत्र के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिले की छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इसके बाद नगर परिषद ऑडिटोरियम में ऑडियो-विजुअल राउंड आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के क्रम में प्रथम स्थान पर रामराजा टीम, द्वितीय स्थान पर अछरु माता टीम एवं तृतीय स्थान पर तारामाई टीम रही। उपविजेता टीमों में प्रथम स्थान पर शक्ति भैरों टीम, द्वितीय स्थान पर हरदौल टीम एवं तृतीय स्थान पर मां गिद्ध वाहिनी टीम रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी क्विज प्रतियोगिता सुश्री स्वाति सिंह ने कहा कि पर्यटन क्विज विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने जिले, प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिला ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और विद्यार्थियों को इसकी विरासत के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है। क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागियों को निरंतर अध्ययन एवं नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अरविंद रघुवंशी, लोकसेवा प्रबंधक श्री नितेश जैन, प्रबंधक श्री गिरीश मौर्य, प्रबंधक श्री प्रिंस शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश पटेरिया, क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी एवं प्राचार्य श्री वीके पुरोहित ने किया। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत प्रथम शुक्रवार का निरीक्षण
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के निर्देशन, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर जमुना भिड़ें जिला निवाड़ी के सान्निध्य में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जिला नोडल अधिकारी प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निरीक्षण के प्रथम दिवस शासकीय उमावि ओरछा, शा. पीएम श्री कन्या उमावि निवाड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01निवाड़ी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निवाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी विद्यालय सुचारू रूप से संचालित मिले एवं समस्त शैक्षिक /गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनके भोजन व्यवस्था रसोई ग्रह की साफ सफाई खाद्यान्न भंडारण छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिस्तर पलंग टेबल कुर्सी स्टाफ फंड के विषय में संवाद स्थापित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा संतुष्टि प्रकट की गई साथ ही संचालक महोदय द्वारा भोजन का स्वयं प्राप्त करके परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया की विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, ड्रॉप आउट दर को कम करें, शासन की सभी योजनाओं  का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए, जैसे  निशुल्क साइकिल वितरण,  पुस्तक वितरण,लैपटॉप वितरण, निशुल्क स्कूटी वितरण एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का प्रति शुक्रवार को आप सभी से डाटा प्राप्त किया जाएगा एवं सतत मॉनिटीरिंग की जाएगी l निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहित शुक्ला उपस्थित रहे।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत प्रथम शुक्रवार का निरीक्षण -- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के निर्देशन, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर जमुना भिड़ें जिला निवाड़ी के सान्निध्य में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जिला नोडल अधिकारी प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निरीक्षण के प्रथम दिवस शासकीय उमावि ओरछा, शा. पीएम श्री कन्या उमावि निवाड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01निवाड़ी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निवाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी विद्यालय सुचारू रूप से संचालित मिले एवं समस्त शैक्षिक /गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनके भोजन व्यवस्था रसोई ग्रह की साफ सफाई खाद्यान्न भंडारण छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिस्तर पलंग टेबल कुर्सी स्टाफ फंड के विषय में संवाद स्थापित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा संतुष्टि प्रकट की गई साथ ही संचालक महोदय द्वारा भोजन का स्वयं प्राप्त करके परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया की विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, ड्रॉप आउट दर को कम करें, शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए, जैसे निशुल्क साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण,लैपटॉप वितरण, निशुल्क स्कूटी वितरण एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का प्रति शुक्रवार को आप सभी से डाटा प्राप्त किया जाएगा एवं सतत मॉनिटीरिंग की जाएगी l निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहित शुक्ला उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026