एसडीएम सुश्री विनीता जैन ने खिसटोन ग्राम का किया भ्रमण, विभिन्न शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण
स्वामित्व योजना के कार्यों की प्रगति जानी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र एवं सेवा सहकारी समिति की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन ने जिला निवाड़ी के जनपद पंचायत पृथ्वीपुर अंतर्गत ग्राम खिसटोन का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
एसडीएम ने ग्राम स्थित शासकीय स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संस्थाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न संस्थाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
#DistrictAdministration #jansamparkMP #niwari