राजपुर: कलेक्टर ने किसानों को उचित दर पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सेवा केंद्र का किया निरीक्षण
किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरी सामग्री और सेवाएं उचित दर पर मिल रही हैं या नहीं, इसकी हकीकत जानने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी राजपुर के कृषि सेवा केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन के तहत संचालित केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित कृषि सेवा के