उनियारा: उनियारा नगरपालिका के 20 वार्डों में 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे
Uniara, Tonk | Sep 4, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव में 20 वार्डों में 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। भाजपा व कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनावी समर में ताल ठोक दी है। नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 में सर्वाधिक 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह होने बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।