खानपुर: खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी, किसानों के चेहरे पर खुशी छाई
खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी होने के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। क्षेत्र के किसानों ने आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की फैसले खराब होने के कगार पर आ गई थी अचानक से आई झमाझम बारिश के कारण सोयाबीन सहित खरीफ की फसलों को दोबारा से जीवनदान मिल गया ।