हनुमानगढ़: जंक्शन में सहकारी भूमि विकास बैंक के संचालक मंडल की बैठक विवादों में फंसी, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
सहकारी भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की बैठक बुधवार को रखी गई थी। जंक्शन के मंडी परिसर में बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर में रखी गई उक्त बैठक विवादों के भेंट गई। निर्धारित समय पर कुछ सदस्य बैठक में पहुंच गए। जिला परिषद सीईओ व कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए।