हनुमानगढ़: विजय सिनेमा के पास मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
हनुमानगढ़ टाउन में विजय सिनेमा के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर टाउन स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।