हनुमानगढ़: राजवी पैलेस के पास सड़क किनारे कपड़े में बंधा मिला बछड़े का शव, गौ भक्त हुए आक्रोशित
टाउन शहर में राजवी पैलेस के नजदीक बुधवार को कपड़े में बंधे मृत बछड़े का शव सड़क किनारे मिलने से गोभक्तों में रोष फैल गया। मौके पर एकत्रित विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व गोभक्तों ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या के बाद बछड़े के शव को क्रूरतापूर्वक कपड़े में बांधकर सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।