हनुमानगढ़: जंक्शन में युवक से 8.57 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद, गिरफ्तार मुख्य सप्लायर को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक युवक से 8.57 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार मुख्य सप्लायर का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। मिली जानकारी अनुसार जंक्शन पुलिस ने गत दिनों एक युवक समीर के पास से चिट्टा नशा बरामद किया था। उसी मामले में पुलिस ने श्रीगंगानगर के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।