हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पुलिस ने स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों और बाल वाहिनी निर्देशों की पूर्ण पालना को लेकर की समझाइश
एसपी हरी शंकर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देकर पालना करवाने के उद्देश्य को लेकर आज यातायात पुलिस द्वारा बाल वाहिनी चालको परिचालकों की समझाइश कर पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। यातायात प्रभारी अनिल चिंदा द्वारा यातायात नियमों की पालना एव सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा को मध्य नजर रखते हुए चेकिंग की गई।