चांडिल: चौका में कलश यात्रा में 271 महिलाएं शामिल
महासप्तमी पर शनिवार सुबह 10 बजे चौका नव दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।271 महिलाएं कलश लेकर तालाब से जल भरकर मंदिर पहुंचीं।पंडित ने मंत्रोच्चार कर कलश स्थापित कर मां कालरात्रि की पूजा कराई। चौका में 2005 से नव दुर्गा पूजा हो रही है।