हज़ारीबाग: सूर्यकुंड मेले में सुरक्षा में सेंध, दो महिलाओं से ₹1.5 लाख की चेन की हुई छिनतई
एशिया के सबसे गर्म जल स्थल सूर्यकुंड में लगे मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। रविवार को पूजा-अर्चना के लिए पहुंची दो महिलाओं के गले से अज्ञात अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोरहर थाना ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।