हज़ारीबाग: नशा तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार, इचाक से 6 गिरफ्तार
इचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.2 ग्राम), 10 पुड़िया गांजा (129.8 ग्राम), मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की गई।इस मामले में इचाक थाना कांड संख्या 09/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा है कि नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कारवाई की जाय।