हजारीबाग:जिला कांग्रेस की बैठक में मनरेगा को VB-G RAM G योजना से बदलने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में आंदोलन तेज करने, प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन और जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई।