हज़ारीबाग: डीसी-एसपी का जेट स्की वीडियो वायरल, कोनार डैम बनेगा टूरिज्म हब
हजारीबाग:कोनार डैम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन का जेट स्की करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहल कोनार डैम को झारखंड टूरिज्म के तहत विकसित करने की दिशा में की गई है।प्रशासन वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देकर पर्यटन और स्थानीय युवाओं के रोजगार को सशक्त करना चाहता है। लोगों को उम्मीद है कि कोनार डैम जल्द ही प्रमुख टूरिस्ट हब बनेगा