हज़ारीबाग: ईचाक में नशे के खिलाफ जनक्रांति, 100 गांवों में संपूर्ण बंदी का दिखा असर
हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ लोगों ने जनआंदोलन शुरू किया है। ब्राउन शुगर और ड्रग्स की तस्करी से परेशान स्थानीय लोगों ने संपूर्ण ईचाक बंदी का आह्वान किया, जिसका असर लगभग 100 गांवों में देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर व्यापारियों और ग्रामीणों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर समर्थन दिया। लोग चाहते हैं कि पुलिस-प्रशासन सख्त कार्रवाई कर युवाओं को नशे से बचाए।