थरथरी: रुखाई पंचायत में आवास सूची में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 में शामिल लाभुकों के नामों के अनुमोदन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को चंडी प्रखंड की रुखाई और अमरौरा पंचायत में आमसभा आयोजित की गई। रुखाई में मुखिया चंचला कुमारी की अध्यक्षता में आमसभा हुई। ग्रामीणों ने आवास सूची में चयन को लेकर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों के न