कुलपहाड़: दिदवारा गांव में सीसी रोड न होने से बारिश में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
दिदवारा गांव में सीसी सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर पानी भर जाने से कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार वर्तमान सांसद अजय सिंह राजपूत से गांव में सीसी रोड बनवाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला।