धनौरा: गजरौला के गांव अहरोला तेजवन में किसान ने काटे हरे-भरे पेड़, डेढ़ लाख का नुकसान, थाने में दी तहरीर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरोला तेजवन में अरुण गोस्वामी का परिवार रहता है। अरुण गोस्वामी ने बताया है कि रविवार रात किसी समय अज्ञात लोगों ने उसके हरे भरे पेड़ काट दिए, सोमवार को लगभग 12:00 जब वह अपने खेत पर पहुंचा तो पेड़ कटे होता देख उसके होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी दी है।