धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद, बहन-भाई को पीटा, घायल होकर पहुंचे थाने
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर जमकर मारपीट होने लगी, इसमें जब भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने बहन भाई को पीट दिया। पीड़ित भाई का कहना है कि उसकी बहन गांव में ही किसी काम से गई थी। उनके गांव में एक झोलाछाप क्लीनिक संचालक ने उसने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी, जब पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने बहन भाई को पीट दिया।