धनौरा: गजरौला के मंडी धनौरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
गजरौला मंडी धनौरा रोड स्थित सलेमपुर गोसाई गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार धीरज पुत्र योगेश निवासी लोदीपुर मिलक थाना शिवाला कला, पवन पुत्र राजेंद्र निवासी शाहपुर गड़ी शिवाला बिजनौर घायल हो गए, इसी दौरान हसनपुर निवासी विकलांग भी अपनी साइकिल से घर की ओर जा रहा था। ट्रक ने उसको भी टक्कर मार दी।