धनौरा: गजरौला के मोहल्ला बुध बाजार निवासी सिपाही ने मुरादाबाद लाइन पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला के बुधबाजार निवासी अमित कुमार वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मझोला क्षेत्र की 112 पुलिस में थी। वह मझोला क्षेत्र के लाइनपार में किराए के मकान पर रह रहे थे। शनिवार की शाम ड्यूटी करने के बाद सिपाही मकान पर चले गए। रविवार को सुबह सिपाही के पिता सोमपाल सिंह ने बेटे को फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ।