धनौरा: गजरौला में मां ललिता देवी मंदिर पर हजारों श्रद्धालु चढ़ाएंगे प्रसाद, तैयारियां तेज, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
चैत्र के पहले मंगलवार को ललिता देवी मंदिर पर मेला लगेगा। देवी मां के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की लाइन लगाने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। चैत्र मास के प्रत्येक मंगलवार को मां ललिता देवी के मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं।