धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में है शोक का माहौल
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब इसकी सूचना परिवार के लोगों को लगी तो वह तुरंत उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने भी छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि यह घटना रविवार रात लगभग 10:00 की है।