मड़ियाहू: बासुपुर उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम पर रिश्वत मांगने का आरोप, जांच के आदेश दिए गए
रामपुर विकास खंड के बासुपुर उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम अनुराधा भारद्वाज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। हरिहरपुर निवासी अजित यादव ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के बाद जननी सुरक्षा योजना का लाभ और बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर एएनएम ने 1000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर योजना का लाभ और प्रमाणपत्र नहीं मिला।