मड़ियाहू: दाऊदपुर कोटिया गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ उपभोक्ता ने दिया धरना
बरसठी थाना क्षेत्र के दाऊदपुर कोटिया गांव में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। उपभोक्ता संजय कुमार सरोज ने आरोप लगाया कि पांच माह पहले ₹26,628 जमा कर कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक बिजली नहीं मिली। नाराज संजय ने गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र गोपालपुर पर धरना देकर विरोध जताया और विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।