मड़ियाहू: सिकरौर गाँव के चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, महिलाओं ने मडियाहूं SDM को सौंपा ज्ञापन
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सिकरौर गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एसडीएम नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चकमार्ग संख्या 259 से अवैध अतिक्रमण हटाकर 3 मीटर चौड़ा आरसीसी रोड़ निर्माण करवाने की मांग की है. महिलाओं ने बताया कि कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं निकल पा रहे हैं. अतिक्रमणकारी गाली- गलौज और धमकी दिया.