मड़ियाहू: बरसठी खाद्यान्न घोटाला मामले में EOW टीम ने तीन कोटेदारों को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
बरसठी ब्लॉक में वर्ष 2004-05 की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरों को मिलने वाला अनाज कोटेदारों ने हड़प लिया था। मामले की जांच में अनाज वितरण में भारी गड़बड़ी उजागर हुई। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) वाराणसी की टीम ने तीन आरोपियों—दयाशंकर सिंह आठ (परियत), लाल बहादुर मौर्य (भदरांव) और राकेश कुमार (दीनापुर)—को उनके घरों से गिरफ्तार किया।