नगर परिषद बक्सर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कर अपनी रिपोर्ट 7 अक्टूबर तक विभाग को सौंपेगी। इस संबंध में विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है।