“स्वच्छता ही सेवा” 2026 | बक्सर
आज दिनांक 02.10.2026 को जिला गंगा समिति, बक्सर द्वारा अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की उपस्थिति में सिपाही घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गंगा योग, स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, मानव रंगोली, स्वच्छता दौड़ एवं स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खेल शिक्षक, स्वच्छता कर्मी, युवा एवं रुद्रा गुरुकुल की सक्रिय भागीदारी रही।
गंगा तटवर्ती जिला होने के नाते बक्सर के लिए गंगा जीवनरेखा है। सभी ने गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Namami Gange
Buxar, Bihar | Oct 2, 2026