समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक 02 अक्टूबर 2026
'स्वच्छता ही सेवा' 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति बक्सर के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में प्रातःकाल गंगा तट पर स्थित सिपाही घाट पर व्यापक स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं सहित जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक एवं रूद्रा गुरुकुल समूह ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा योग, गंगा स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, गंगा स्वच्छता सम्मान, गंगा स्वच्छता दौड़ एवं मानव रंगोली का आयोजन किया गया।
बक्सर गंगा तटवर्ती जिला होने के कारण गंगा यहां की जीवन रेखा है। इस पावन अवसर पर उपस्थित जन समूह एवं युवाओं ने संकल्प लिया कि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता को बनाए रखने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर श्रावणी मेला एवं विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्वच्छता के द्योतक एवं निरंतर जमीनी स्तर पर साफ सफाई व्यवस्था में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों एवं पदाधिकारियों को जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा सम्मानित किया गया ।
अध्यक्ष,जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा यह आह्वान किया गया कि गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखना हम सबकी सामूहिक दायित्व है। गंगा की स्वच्छता ही स्वस्थ समाज तथा राष्ट्र की समृद्धि की आधारशिला है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, वरीय पदाधिकारीगण, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,जेल अधीक्षक, प्रभारी नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे , नगर कार्यपालक पदाधिकारी ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, समाहरणालय संवर्ग के सभी प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिक,मीडिया कर्मी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 2, 2026