मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में क्षेत्र के एक ग्राम के 30 वर्षीय युवक ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी रविवार की शाम 4 बजे घर से बिना बताए लापता हो गई है। बहादुरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।