देसूरी: देसूरी में दूध के ड्रम में छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी, नाकाबंदी में 86 किलो डोडा बरामद, आरोपी पकड़ में
Desuri, Pali | Apr 11, 2025 देसूरी पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे नाकाबंदी के दौरान दो बाइक सवारों को पकड़ कर उनके पास से 86 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। ये आरोपी दूध के ड्रमों में छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान हेड कांस्टेबल रघुवीर मीणा मौजूद् रहें।