देसूरी: सादड़ी में थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी सतर्कता, मालखाना, स्टाफ क्वार्टर व जब्त वाहनों की स्थिति की ली जानकारी
Desuri, Pali | Apr 10, 2025 एडीजी सतर्कता संजीव नार्जरी ने गुरुवार दोपहर 1 बजे सादड़ी थाने का दौरा किया। उनके आगमन पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजी ने थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस मैस का जायजा लिया। थाने में जब्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। स्टाफ क्वार्टर की वर्तमान स्थिति का भी मुआयना किया। मालखाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों की जानकारी ली।